नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोरा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
इन छापों के लिए ईडी को भाजपा का सुपारी किलर बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन यह तमाशा चलेगा, फर्जी खबरें चलेंगी और फिर सुपारी किलर्स वापस चले जाएंगे। साथ ही इन छापों को पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की साजिश बताते हुए सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार बताया।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पोस्ट में AAP सांसद ने लिखा, ‘BJP का ‘सुपारी किलर’ ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोरा के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्जी खबरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जाएंगे।’ इसके बाद सिंह ने कहा, ‘फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जाएगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?’
https://x.com/SanjayAzadSln/status/2052947291179495744?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2052947291179495744%7Ctwgr%5Ef8fd4c587a0f0c59dfff370cabd8c37f06522cff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
बदनाम करने की साजिश का होगा पर्दाफाश’
इससे एक दिन पहले भी पंजाब में ईडी ने छापेमारी की थी, और तब भी संजय सिंह ने कार्रवाई को लेकर घोर आपत्ति जताई थी और सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘पंजाब की जनता देगी सुपारी किलर गैंग (ED) को जवाब। मोदी-अमित शाह द्वारा भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश नाकाम होगी। अमन अरोरा को बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश होगा।’
‘बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसा हो चुका’
इस दौरान एक वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा, ‘पंजाब में भाजपा व मोदी-अमित शाह का सुपारी किलर गैंग सक्रिय हो गया है, इस गैंग में ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों के चरित्र की हत्या करने के लिए, उनकी राजनीति की हत्या करने के लिए, उनको बदनाम करने के लिए करती है। पहले बंगाल में यही काम हुआ, दिल्ली में यही काम हुआ, देश के अलग-अलग हिस्सों में यही काम हुआ, अब पंजाब में यही काम शुरू हो गया है। पहले अशोक मित्तल पर छापा मारकर तोड़ा गया, फिर संजीव अरोरा पर छापा मारा गया। एजेंसी इनमें से किसी का कोई अपराध बताने को तैयार नहीं है। यह पूरी कवायद इससे ज्यादा कुछ नहीं कि, बस खबर चलाए जाओ और बदनाम किए जाओ। आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को रोके जाओ।’
https://x.com/AamAadmiParty/status/2052721856327950438?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2052721856327950438%7Ctwgr%5Ecbabbc09aded9c4a1ac8d360475f773e046cceaa%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
‘अदालतों में लात व जूते खाने वाली सबसे अविश्वसनीय संस्था बनी ईडी’
आगे संजय सिंह ने कहा कि ‘ईडी आज की तारीख में सभी अदालतों में निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट में लात खाने वाली, जूता खाने वाली, सबसे अविश्वसनीय संस्था बन गई है। फटकार पर फटकार इनको मिलती रही है, लेकिन सुधर ही नहीं रहे हैं, क्योंकि किलर गैंग है, अब किलर गैंग का बॉस जो कहेगा वो तो करना पड़ेगा। इसलिए इस तरह का गंदा राजनीतिक खेल पंजाब में मत खेलिए मोदीजी, पूरा पंजाब आपको देख रहा है, चुनाव लड़िए, चुनाव में आइए, पंजाब की जनता आपको जवाब देगी, इस तरह की गुंडागर्दी वहां चलेगी नहीं।’
केजरीवाल बोले- मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुथ घोखा किया है
उधर पंजाब में पड़े ईडी के इन छापों को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज ईडी की छापेमारी शुरू कर दी है। पिछले कुछ साल में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धोखा किया है। पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है।’
‘औरंगजेब की तरह मोदीजी अब पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे’
उन्होंने कहा, ‘पंजाब गुरुओं की धरती है। कई सौ साल पहले औरंगजेब ने जुर्म और अत्याचार के जरिए देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया। मोदी जी ने भी बेईमानी से देश के कई हिस्सों पर कब्जा लिया है… मोदी जी भी अब पंजाब पहुंचे हैं। मोदी जी भी पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पर गुरुओं ने कुर्बानी देकर औरंगजेब का सामना किया और लोगों को बचाया। आज गुरुओं की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा।’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘पंजाब के पानी पर हमला किया, पंजाब विश्वविद्यालय को लेने की कोशिश की, ग्रामीण विकास का पैसा रोक लिया और अब ईडी की ताबड़तोड़ ‘रेड’ शुरू कर दी। कुछ वर्ष पहले मोदी जी ने पंजाब के किसानों को ललकारा था और उन्हें किसानों के आगे झुकना पड़ा। आज मोदी जी ने पूरे पंजाब को ललकारा है।’




