फिल्मी स्टाइल में कार की छत पर युवकों के डांस का वीडियो वायरल, यातायात नियम तोड़ने पर 27,500 रुपये का जुर्माना

औरया, उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला मंत्री को “फिल्मी स्टाइल” में कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी जश्न के दौरान बनाया गया, जहां भाजपा नेता न सिर्फ गाड़ी की छत पर खड़े होकर नाचते नजर आए, बल्कि उनके साथ मौजूद लोग नोट उड़ाएं।

वायरल वीडियो में साफ देख रहा है कि चलती या खड़ी कार की छत पर चढ़कर स्टंट किया जा रहा है, जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को उत्साह के साथ रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर भी मौजूद थे, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे कानून और नियमों की अनदेखी बताते हुए कार्रवाई की मांग की। आम जनता का कहना है कि जब जिम्मेदार पदों या राजनीतिक शख्सियत के लोग ही इस तरह नियमों को तोड़ेंगे, तो समाज में गलत संदेश जाएगा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने बुधवार को वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते परिवहन विभाग के एआरटीओ एन. सी. सिंह ने बताया कि वाहन पर कुल 27,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे आम नागरिकों को जान-माल का भी खतरा बना रहता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें। वहीं, यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे जिम्मेदारी बनाम लापरवाही के नजरिए से देख रहे हैं।

Related Posts