नई दिल्ली,महंगाई की मार सिर्फ आपके किचन या तेल और गैस पर नहीं पड़ी है, बल्कि बैंक में रखे अपनी सेविंग भी इस महंगाई से जूझ रही है. UPI से पेमेंट करने पर लगने वाली MDR चार्ज के बाद अब बैंक में रखे अपने पैसे को निकालने के लिए भी आपको पहले से ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी.
ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट से जुड़े कुछ कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया है. 1 दिसंबर 2026 से आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट पर लगने वाले कई चार्जेज को बढ़ा दिया है. खाताधारकों को हर महीने कैश जमा करने और निकालने के लिए पहले से ज्यादा फीस चुकानी होगी. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक ने चार्ज को रिवाइज कर दिया है.
1 दिसंबर से ICICI बैंक खाताधारकों के लिए क्या बदलने वाला है ?
ICICI बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज को 3.50 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए कर दिया गया है. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद 1000 रुपये से अधिक कैश निकालने पर अब आपको 4 रुपये की फीस चुकानी होगी. पहले फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक खाते से 1000 रुपये निकालने पर 3.50 रुपये चार्ज लगता था, अब उसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया गया है.
कितनी है फ्री लिमिट
- हर महीने कैश निकालने की फ्री लिमिट-3 ट्रांजैक्शन
- कैश डिपॉजिट की फ्री लिमिट-3 ट्रांजैक्शन
- कैश जमा-निकालने की फ्री लिमिट- 1 लाख रुपये
1 दिसंबर से क्या बदल जाएगा
इसे उदाहरण से समझते हैं. मान लेते हैं कि 1 दिसंबर के बाद आप अपने ICICI बैंक के खाते से 1.01 लाख रुपये कैश निकालते हैं. चूंकि 1 लाख रुपये तक की लिमिट फ्री है, उसके बाद 1000 रुपये पर आपको 4 रुपये या अधिकतम 150 रुपये में से जो बड़ा होगा, वो फीस चुकानी होगी.
किन सेविंग अकाउंट पर बढ़ा है ट्रांजैक्शन चार्ज
ICICI बैंक ने ब्रांच जाकर या कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए कैश जमा करने या निकालने पर ये चार्ज बढ़ाया है. यानी जो खाताधारक बड़े अमाउंट में कैश निकालते या जमा करते हैं, उनपर इस चार्ज का असर होगा. जो फ्री लिमिट के भीतर लेनेदेन करते हैं, वो बैंक की बढ़ी फीस से बचे रहेंगे.
ICICI बैंक ने FD पर ब्याज दर में भी बदलाव किया है. बैंक 3 साल से 5 साल के एफडी पर 6.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.10% है.




