लखनऊ में मामूली विवाद में डबल मर्डर से सनसनी, सआदतगंज के नौबस्ता में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

फायरिंग में दो लोगों की हत्या की सूचना है, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

 

फायरिंग और हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है

लखनऊ में चबूतरे और पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
​
लखनऊ के शहादतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता में चबूतरा बनाने और वाहन पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया

विवाद बढ़ने पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

डीसीपी वेस्ट जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक
पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है शुरुआती जानकारी के मुताबिक बरगद के आगे चबूतरा बनने को लेकर विवाद हुआ था इसमें शिवा तिवारी उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को गोली लगी पुलिस मामले की जांच कर

Related Posts