मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की.
इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
टाइगर श्रॉफ भी गाड़ी में सवार थे. हालांकि, अच्छी बात ये बात रही कि इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की आगे की जांच चल रही है.”
टाइगर श्रॉफ इस घटना में बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है.




