उत्तर प्रदेश में सर्दी के बीच आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से खुल जायेंगे सभी स्कूल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद प्राइमरी स्कूल शुक्रवार को खुलेंगे। राजधानी लखनऊ में स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित होंगी। बच्चों की 24 जनवरी से द्वितीय सत्र परीक्षाएं होंगी।

इस माह निपुण एसेसमेंट भी शुरू होगा।

आपको बता दें कि प्राइमरी स्कूल 28 दिसम्बर से बंद चल रहे थे। इसमें 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश भी शामिल हैं। यहीं सर्दी को लेकर डीएम के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहे। बीच में आठ से 12 कक्षा तक के स्कूल भी सर्दी बढ़ी तो बंद किए गए। टाइमिंग भी बदली गई है। अब कल शुक्रवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। प्राइमरी से 12 तक सभी स्कूल कल से फिर गुलजार होंगे। हाईस्कूल और इंटर की इस समय प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं तो प्राइमरी स्कूलों में भी बच्चों की 24 जनवरी से द्वितीय सत्र परीक्षाएं होंगी। प्रदेशभर के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलो में इसी जनवरी महीने में निपुण एसेसमेंट भी शुरू किया जाएगा।

प्रयागराज जिले में अभी 16 से 20 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे

वहीं प्रयागराज में अभी 16 से 20 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। प्रयागराज डीएम ने जानकारी दी कि माघ मेले के मद्देनजर कक्षा एक से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम ने यह भी कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। दरअसल, खिचड़ी और मौनी अमावस्या के कारण शहर में भीड़ भाड़ और यातायात को लेकर डीएम यह आदेश दिया।

Related Posts