गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से पूर्व विधायक आजम खान को लंबी कानूनी प्रक्रिया और इंतजार के बाद बुधवार को गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही जेल परिसर के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई।
जेल से बाहर आते ही आजम खान ने अपना पहला बयान दिया, आजम खान ने कहा ‘एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया और यह उसी की सजा है।’
आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। अदालत ने उनकी रिहाई के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया था। बुधवार को गाजियाबाद की अदालत में जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहाई का आदेशपत्र जारी किया गया।
डासना जेल से बाहर निकलने के बाद आज़म ख़ान का पहला बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा, ‘मुझे वही बात कहनी है, जो मैं हमेशा से कहता आया हूं। एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया और यह उसी की सजा है।‘
जेल से बाहर आने पर आजम खान ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए और रामपुर के लिए रवाना हो गए।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम उन्हें अपनी कार से लेकर रामपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान जेल के बाहर मौजूद समर्थक काफी उत्साहित नजर आए और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
समर्थकों की भारी भीड़ के बीच आजम खान ने कुछ देर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और फिर वहां से निकल गए। करीब 18 दिन बाद उनके रामपुर पहुंचने की उम्मीद है।
31 अक्टूबर को रामपुर जेल से हुए थे रिहा, ED ने किया था गिरफ्तार
बता दें कि आजम खान लंबे समय तक रामपुर जेल में बंद थे। 31 अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद उन्हें रामपुर जेल से रिहा किया गया था, लेकिन जेल के गेट से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद ले आई थी और डासना जिला जेल में रखा गया था। इस तरह आजम खान रामपुर जेल से रिहाई के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सके थे।
आजम खान की ईडी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार (17 नवंबर) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी।
इसके बाद बुधवार को गाजियाबाद की अदालत में जमानत की औपचारिकताएं पूरी की गईं। अदालत से रिहाई का परवाना डासना जेल पहुंचते ही आजम खान को रिहा कर दिया गया।




