लखनऊ में आग ने मचाया तांडव, अग्निकांड ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

लखनऊ, राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। लपटें इतनी विकराल aथीं कि देखते ही देखते आसपास बनी कई झुग्गियां भी इसकी चपेट में आ गई

आग का भयावह मंजर और काले धुएं का गुबार करीब 4 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

​शाम 4 बजे भड़की आग, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बुधवार शाम करीब 4 बजे लगी। गोदाम से उठती ऊंची लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की भयावहता को देखते हुए इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर घरों से बाहर भाग निकले।

​प्लास्टिक के ढेर ने बढ़ाई दमकलकर्मियों की मुश्किल

जानकारी के अनुसार, गोदाम और आसपास की झुग्गियों में भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान और कबाड़ जमा था। प्लास्टिक होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन प्लास्टिक में लगी आग बार-बार भड़कने के कारण जवानों को इस पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन की ओर से आग लगने के सटीक कारणों और इस अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Posts