खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हुआ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके प्रति सम्मान के बारे में जागरूक किया जाता है।हर घर तिरंगा अभियान लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करता है और उन्हें इसके लिए प्रेरित करता है।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। छात्राओ द्वारा महाविद्यालय से लेकर चौक चौराहे तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में 50 से अधिक छात्रओ ने प्रतिभाग किया ।

 

रैली में छात्राओ ने  देशभक्ति के नारो का उच्चारण किया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एन एस एस अधिकारी डॉ. रुचि यादव एवम डॉ. शालिनी शुक्ला द्वारा किया गया।समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया के के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Related Posts