चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से उत्तर प्रदेश में 2 दिन बारिश के आसार, धूलभरी आंधी का भी अनुमान

लखनऊ, अंडमान द्वीप के पास सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ दो दिन बा यूपी में बनारस समेत पूर्वांचल में आंधी-पानी की वजह बन सकता है। मौसम विभाग ने 24 एवं 25 अक्तूबर को चमक-गरज के साथ बारिश या धूलभरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

25 अक्टूबर के बाद यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों में ठंड बढ़ सकती है।दीपावली त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ के 24 अक्तूबर की सुबह ओडिसा-प. बंगाल के बीच समुद्री तट तक पहुंचने की संभावना है। उसका असर उत्तर प्रदेश के बनारस और आसपास भी दिख सका है।वहीं, इधर दो दिनों से धूप में तेजी और दिन के तापमान में वृद्धि से भी मौसम में बदलाव का संकेत है। वैसे, रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात में सिहरन महसूस हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 और रात का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था।

Related Posts