Bengaluru में भारी बारिश में बॉरिंग अस्पताल की दीवार गिरी, 7 की मौत, कई घायल

बेंगलुरु, बेंगलुरु के शिवाजीनगर स्थित बोवरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की चारदीवारी भारी बारिश के कारण बुधवार शाम ढह गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम को हुई तेज बारिश और हवा के कारण हुई। मृतकों में सड़क किनारे के फुटपाथ दुकानदार और पैदल चलने वाले लोग बताए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोगों में अधिकतर अस्पताल के पास ठेले लगाने वाले रेहड़ी-पटरी वाले और आसपास से गुजर रहे राहगीर थे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं। मामले में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान दीवाल ढांचा अचानक ढह गया, जब कुछ लोग वहीं से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना भारी बारिश और हवा के कारण हुई।

इस घटना पर शिवाजीनगर के विधायक रिजवान अरशद का बयान सामने आया है। उन्‍होंने भी सात लोगों की मौत की पु‍ष्टि की है और सात लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। हालांकि उन्‍होंने बताया घायलों की हालत गंभीर नहीं है। मैं वहां जा रहा हूं। दौरे के बाद आगे की जानकारी दूंगा। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts