लखनऊ, राजधानी लखनऊ हमेशा से अच्छे और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर माना जाता रहा है। लखनऊ की इसी पहचान को अब शहर के नामी रेस्टोरेंट दाग लगाने का काम कर रहे हैं। दरअसल, लखनऊ के प्रतिष्ठित 12 रेस्टोरेंट्स व फ़ूड आउटलेट्स के सैम्पल कलेक्ट किए हैं, जिनमें से लैब जांच के बाद 36 सैम्पल फेल हुए हैं
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) टीम की ओर से 9 आउटलेट्स को नोटिस भेजा गया है। बता दें कि FSDA टीम को इन ब्रांडेड रेस्टोरेंट से बासी मांस का प्रयोग होना, खराब तेल का प्रयोग होना, फ्राइड आइटम्स में पुराने तेल का इस्तेमाल करना जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए सैम्पल्स कलेक्ट किए।
जानिए! किस रेस्टोरेंट व आउटलेट में क्या मिलीं खामियां
FSDA की टीम की ओर से शिकायतों के बाद हुई जांच में सहारागंज स्थित KFC पुराने तेल से फ्राई करने की खामी दिखी, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है। हजरतगंज के McDonald’s में खाने में सिंथेटिक रंग मिला, जिन्हें नोटिस भेजा गया। फन रिपब्लिक स्थित दस्तरख्वान में बासी मटन और बदबूदार ग्रेवी मिला, जिसके बाद टीम ने दस्तरख्वान को सील कर दिया। Pizza Hut में मिले सॉस में गैर खाद्य सामग्री मिली, जिसके चलते उन्हें नोटिस भेजा गया। Burger King की मेयोनीज में बैक्टीरिया मिले, जिसका सैंपल लैब भेजा गया है।
Subway में खुले में कटी सब्जियां दिखीं, उन्हें नोटिस भेजा गया है। Domino’s में एक्सपायरी डेट के ऊपर नया स्टिकर लगा मिला, उन्हें भी नोटिस भेजा गया। Biryani Blues के फ्लेवर में अधिक कृत्रिम एसेंस मिला, जिसका जांच में सैंपल फेल हुआ, इनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। Barista में मिली बर्फ में बैक्टीरिया मिले, जिन्हें नोटिस भेजा गया है। Chhappan Bhog रेटोरेंट में मावा में मिलावटी घी मिला, इनका सैंपल कलेक्ट किया गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। Haldiram की नमकीन में घटिया तेल मिला, इन्हें चेतावनी दी गयी है। Wow Momo में मिले मोमो पानी से बदबू मिली, साथ ही साफ सफाई खराब मिली, जिसके बाद FSDA टीम की ओर से इन्हें भी नोटिस भेजा गया है।
दस्तरख्वान से 72 घंटे में मांगा गया जवाब
FSDA की जांच के दौरान बासी मटन और बदबूदार ग्रेवी मिला था, जिसके बाद टीम ने दस्तरख्वान को सील कर दिया। FSDA ने 72 घंटे में दस्तरख्वान से जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही 5 लाख रुपए से अधिक की जुर्माने की कार्रवाई होना भी तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि सैम्पल की दोबारा से जांच होगी, यदि उसकी रिपोर्ट दोबारा फेल होती है तो FIR और लाइसेंस सस्पेंशन की तैयारी की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड लखनऊ विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि FSDA की टीम लखनऊ के मॉल्स के अंदर खुले ब्रांडेड रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स की भी औचक जांच करेगी। यह जांच प्रक्रिया शुद्धता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगी।




