हापुड़। हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
बताया गया कि हाईवे पर करीब 100 मीटर तक बाइक डिवाइडर से रगड़ते हुए गई। इस हादसे में बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
उधर, घटना की सूचना पर पहंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास हुआ है।




