बलिया, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान करते समय 6 लोग डूब गए. हालांकि नाविकों ने एक युवक और एक युवती को बचा लिया.
लोगों के डूबने से गंगा घाट पर अफरा तफरी मची हुई है. पुलिस और गोताखोरों ने मिलकर कुछ घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन में चारों लापता लोगों की लाश को बरामद कर लिया है. लगातार हो रहे गंगा घाट पर घटना से प्रशासन सबक नहीं सीख रहा है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है. हादसे के वक्त घाट पर लोगों की चीत्कार सुनाई दे रही थी.
बता दें कि 5 दिन पहले भी चार युवकों के डूबने से मौत हो गई थी. कोतवाली थाना के श्रीरामपुर गंगा घाट का हादसा. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और लोगों की तलाश में जुट गया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रशासन ने हर्षिता चौहान, अरुण चौहान, नंदिता चौहान और अर्जुन चौहान का शव बरामद कर लिया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है. शांति व्यवस्था कायम है.




