लखनऊ के स्कूलों का हुआ समय परिवर्तन, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला

लखनऊ, देश भर बढ़ते हुए गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच इस मौसम को लेकर उत्तर प्रदेश के स्कूलों के साथ साथ प्रसाशन भी सतर्क हो गया है। खबर है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते अब स्कूल के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जिसके तहत कक्षा आठ तक के बच्चों को कुछ राहत मिलेगी।

दरअसल, गर्मी के कारण तापमान में रोज हो रही बढ़ोतरी और हवा में बढ़ते लू को देखते हुए प्रशासन ने ये बड़ा फैसला लिया है। पहले स्कूलों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुआ करता था। मगर अब नए निर्देश सभी जिलों के अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

ये निर्देश राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, राजधानी लखनऊ में विद्यालयों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राजधानी लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 1.00 तक सीमित कर दिया गया है।

निर्देश में इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा गया है कि, “यूपी के राजधानी लखनऊ में दोपहर के बढ़ते तापमान को मद्देनजर रखते हुए विद्यार्थियों के हित में सभी बोर्ड्स के विद्यालयों हेतु कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए 25 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अधिकतम अपरान्ह 1:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है।

Related Posts