दुनिया का सबसे लकी इंसान, 18 बार जीत चुका है लॉटरी, जीतने का बताया ऐसा अनोखा राज, सुन इमोशनल हुए लोग!

नई दिल्ली, कभी कभी किस्मत की कहानियां इतनी अजीब होती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ अमेरिका के इडाहो(Idaho) राज्य में रहने वाले रॉबर्ट बेवन के साथ हुआ है, जिन्होंने अब तक 18 बार लॉटरी जीतकर लोगों को हैरान कर दिया है.

लेकिन इस कहानी में सबसे खास बात उनकी जीत नहीं, बल्कि उनका जवाब है जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया.

दरअसल, अमेरीका के इडाहो रॉबर्ट बेवन ने हाल ही में $1,000,000 किंग स्क्रैच गेम में 50,000 डॉलर का इनाम जीता. यह उनकी पहली या दूसरी नहीं, बल्कि 18वीं लॉटरी जीत थी. Idaho Lottery के रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी किस्मत का सफर साल 1997 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने एक प्रमोशनल ऑफर के दौरान Chevrolet Blazer कार जीती थी. इसके बाद से उनका जीतने का सिलसिला चलता रहा. कभी छोटी रकम, तो कभी बड़ी कैश प्राइज, यहां तक कि लगभग 2 लाख डॉलर(लगभग 1.66 करोड़ रुपये के आसपास) तक के इनाम उन्होंने जीते हैं. उनकी लगातार जीत ने सभी को चौंका दिया है.

 

मेरी सबसे बड़ी लॉटरी मेरी पत्नी है”- भावुक जवाब
जब लॉटरी अधिकारियों ने उनसे उनकी इतनी बड़ी किस्मत का राज पूछा, तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबका दिल जीत लिया रॉबर्ट ने कहा कि उनकी असली किस्मत पैसा नहीं, बल्कि उनकी पत्नी हैं. उन्होंने बताया कि वह पिछले 40 सालों से अपनी पत्नी के साथ हैं और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी सफलता है. दोनों साथ में अक्सर लॉटरी टिकट खरीदते रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ एक मनोरंजन का तरीका था, न कि कोई जुनून.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
जैसे ही उनका यह बयान सामने आया, इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो गया. लोग उनकी बात से काफी प्रभावित हुए. कई यूजर्स ने लिखा कि लगातार लॉटरी जीतना तो किस्मत हो सकती है, लेकिन इतने लंबे रिश्ते को प्यार और सम्मान के साथ निभाना उससे भी बड़ी बात है. लोगों ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पत्नी के प्रति उनके सम्मान की जमकर तारीफ की.

Idaho Lottery का बयान
Idaho Lottery के मुताबिक, टिकटों की बिक्री से मिलने वाला पैसा राज्य के स्कूलों और सरकारी भवनों के विकास में इस्तेमाल किया जाता है. यानी लोगों द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकटें सार्वजनिक कामों में भी योगदान देती हैं.

Related Posts