उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, बदले गए कई जिलों के डीएम, रिंकू सिंह को कहां मिली पोस्टिंग? देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले से एक बार फिर यूपी में हलचल तेज हो गई है. योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए 38 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है.

इसके तहत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं. इस लिस्ट में जौनपुर, मऊ, देवरिया, महाराजगंज, देवरिया, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और संभल जैसे तमाम इलाके शामिल हैं. कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और साथ ही जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा.

ये होंगे नए जिलाधिकारी

  • मधुसूदन हुल्गी को देवरिया डीएम बनाया गया है.
  • सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है.
  • मऊ के डीएम अनंत वर्धन होंगे.
  • गौरव सिंह सोगरवाल महाराजगंज की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • फिरोजाबाद की जिम्मेदारी संतोष कुमार शर्मा को सौंपी गई है.
  • राजेंद्र पेंसिया मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • अंकित खंडेलवाल को संभल के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है.
  • अभिषेक पांडेय प्रतापगढ़ के नए डीएम होंगे.

विभागों में हुए ये फेरबदल

  • उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकारण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी होंगे.
  • अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • निधि बंसल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी संभालेंगी.
  • वित्त विभाग में विशेष सचिव और रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी की जिम्मेदारी डॉ. अलका वर्मा को सौंपी गई है.
  • अभिनव गोपाल को मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है.
  • लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन को गोरखपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है.
  • डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी जौनपुर को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
  • प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी मऊ को समाज कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
  • रमेश रंजन, जिलाधिकारी फिरोजाबाद को अपर भूमि व्यवस्था का आयुक्त बनाया गया है.
  • दयानंद प्रसाद, अपर मेला अधिकारी प्रयागराज को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
  • कुमार सौरभ, संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर को गाजियाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
  • आलोक प्रसाद, संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच को गाजीपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
  • जुहेर बिन सगीर को विशेष सचिव एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
  • देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
  • चंद्र शेखर को सिंचाई विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
  • नेहा ब्याडवाल को हरदोई का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

रिंकू सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह राही को राजस्व परिषद से हटाकर जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है. हाल ही में उन्होंने आईएएस से इस्तीफा देते हुए ये कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है, जिसके कारण वे इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि कुछ ही दिनों बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था.

Related Posts