नही रहे कथक सम्राट और मशहूर गायक बिरजू महाराज, 83 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली, मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बिरजू महाराज की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘अत्यंत दु:ख और दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य का दुखद और असामयिक निधन हो गया है।’

https://aamawaz.dreamhosters.com/nearly-five-hundred-rupees-notes-of-more-than-1-lakh-rupees-found-with-chopped-fodder-villagers-were-surprised/

अदनान सामी ने भी ट्वीट कर कथक सम्राट के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने एक अद्वितीय प्रतिभा को खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ‘

हाल ही में पंडित बिरजू महाराज को किडनी संबंधित बीमारी हुई थी। इसके बाद वे डायलिसिस पर भी रहे थे। पंडित-जी या महाराज-जी के नाम से लोकप्रिय 83 साल के बिरजू महाराज भारत के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे।

https://aamawaz.dreamhosters.com/prime-ministers-chair-in-danger-due-to-dance-pressure-to-resign-despite-apologizing-in-parliament/

पंडित बिरजू महाराज का जन्म 04 फरवरी 1938 को हुआ था। उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। वह कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे। उनके दो चाचा, शंभू महाराज और लच्छू महाराज और उनके पिता अचन महाराज भी कथक नर्तक थे। उनके चाचा ने ही उन्हें कथक सिखाया था। वो केवल 9 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। वो कथक नर्तक के साथ- साथ मशहूर गायक भी थे।

https://aamawaz.dreamhosters.com/akhilesh-yadav-said-on-asim-arun-joining-bjp-how-many-people-were-sitting-in-uniform-what-justice-would-these-people-have-done/

Related Posts