जुमे की नमाज के बाद गरजे कल्बे जवाद, बोले- ईरान शांति चाहने वाला मुल्क, हुआ जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, इसराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के खिलाफ आज लखनऊ के ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े से एक तीखी आवाज उठी। बड़ा इमामबाड़ा यानी आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद की अगुवाई में भारी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के समर्थन के साथ साथ इजराइल और अमेरिका की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भारतीय मीडिया को गोदी मीडिया बताकर उनके खिलाफ भी नारेबाजी की।

 

 

हाथों में पोस्टर लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी

लखनऊ से ईरान के समर्थन और इजराइल व अमेरिका के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों ने हाथों में “Down With America”, “Stand With Iran” और “Israel is the Real Aggressor” जैसे पोस्टर लिए हुए थे। हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने भारत सरकार से भी मांग की कि वह अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं।

मौलाना कल्बे जवाद, बोले- ‘भारत में नहीं घुसने देंगे अमेरिका’

प्रदर्शन के दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हम अमेरिका को भारत में घुसने नहीं देंगे। ईरान के समर्थन में मौलाना कल्बे जवाद ने भावनात्मक और आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर हमारे सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई का एक बाल भी बांका हुआ तो हम खामोश नहीं बैठेंगे। उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि हम अमेरिका को भारत की सरज़मीं पर घुसने नहीं देंगे, देशभर में विरोध की आग फैलेगी। उन्होंने अमेरिका और इसराइल पर आरोप लगाया कि दोनों देश मिलकर ईरान के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा रच रहे हैं और एकतरफा हमले के लिए माहौल बना रहे हैं।

मौलाना बोले- ईरान शांति चाहने वाला मुल्क

मौलाना कल्बे जवाद ने ने कहा कि हमारे लिए ईरान दुश्मन नहीं है, वह तो पड़ोसी और शांति चाहने वाला मुल्क है। असली खतरा पाकिस्तान है, जिसके पास एटॉमिक पावर है और जिसने हमेशा भारत के खिलाफ साजिशें की हैं। आपको बता दें कि ये पूरा प्रदर्शन बड़ा इमामबाड़ा के भीतर ही जुमे की नमाज के बाद

Related Posts