नई दिल्ली, भारत में मानसून भले ही लौट गया हो लेकिन मौसम का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सप्ताह भारत के कई राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया है।
इसका असर समुद्री इलाकों समेत भीतरी राज्यों को भी नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है, जिसके आज से जोर पकड़ने का अनुमान है। बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। चेतावनी जारी होते ही स्थानीय बंदरगाह खाली होने लगे हैं। चक्रवात का असर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, उत्तरखांड, हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा।
अंडमान-निकोबार से शुरू होकर यह चक्रवात केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल तक कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।




