नई दिल्ली, एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए दहला देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना ब्राजील से सामने आई है। यहां एक मशहूर एडवेंचर स्पॉट पर काम कर रहे वर्कर्स ने बिना सेफ्टी रोप बांधे ही एक 21 वर्षीय की लड़की को पुल से नीचे हवा में गिरा, जिससे नीचे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, लड़की की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास के रूप में हुई है। यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लाइमीरा में स्थित ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ ट्रेल पर शनिवार को हुआ, जहां मारिया पुल से करीब 40 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरीं।
वहाँ मौजूद चश्मदीदों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एडवेंचर साइट के कर्मचारी मारिया पर सेफ्टी रोप को जोड़ना ही भूल गए और उन्हें सीधे हवा में नीचे गिरा दिया।
इस भयावह हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एडवेंचर कंपनी के तीन कर्मचारी मारिया को ‘सुपरमैन’ पोजीशन (पेट के बल सीधे लेटी हुई स्थिति) में पकड़े हुए हैं और फिर उन्हें पुल से नीचे की तरफ उछाल देते हैं। मारिया के हवा में छूटते ही वहां मौजूद लोग घबराहट में चिल्लाने लगते हैं, “रस्सी, ओ भाई लोगों… रस्सी!” लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
https://x.com/NewsAlgebraIND/status/2066022845088677960?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2066022845088677960%7Ctwgr%5E07e2b6fedd06a37a5113e09a00b799f6b0c897b5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
दिलचस्प और दुखद बात यह है कि इस दर्दनाक हादसे से महज कुछ घंटे पहले ही मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस ट्रिप से जुड़ी कई तस्वीरें और स्टोरीज पोस्ट की थीं। इन पोस्ट्स में उन्होंने एडवेंचर साइट की लोकेशन, एक्टिविटी के लिए मिला आइडेंटिफिकेशन रिस्टबैंड (कलाई का बैंड) और वहां मौजूद इवेंट ऑपरेटर्स की तस्वीरें शेयर की थीं।
ब्राजील की मिलिट्री पुलिस द्वारा शेयर की गई जानकारी के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया कि चश्मदीदों ने जांचकर्ताओं को साफ तौर पर कहा है कि कर्मचारी छलांग लगाने से पहले जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाना भूल गए थे। इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एडवेंचर साइट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।




