पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारकर उतारा मौत के घाट, शक होने पर पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत; कांप उठी पूरी दिल्ली

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को बेरहमी से मारकर मौत के घाट उतार दिया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गए.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बाहरी दिल्ली के रणहोला इलाके में 28 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर फोन पर किसी से बात करने का शक होने पर बैटरी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 2 जुलाई को सामने आई जब पुलिस को बाहरी दिल्ली के तिलंगपुर कोटला गांव में हत्या की कोशिश के बारे में एक PCR कॉल मिली.

जहर खाकर पहुंचा माँ के घर

जांचकर्ताओं के अनुसार, विनय ने झगड़े के बाद 24 साल की निशा के सिर पर एक्साइड बैटरी से वार किया. पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद विनय ने एल्युमिनियम फॉस्फाइड खा लिया. इसके बाद वो अपनी तीन साल की बेटी को पास ही कोटला विहार फेज-1 में अपनी मां के किराए के घर ले गया, जो उसके किराए के कमरे से लगभग 150 गज दूर था. वहां उसने अपनी बहन प्रिया को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और ज़हर खा लिया है.

खून से लथपथ पड़ी थी पत्नी

उन्होंने बताया कि प्रिया तुरंत जोड़े के कमरे में पहुंची, जहां निशा खून से लथपथ पड़ी मिली. उसने पड़ोसियों को बताया, जिन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी.उन्होंने बताया कि विनय को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है और शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि जब उन्हें निशा गंभीर रूप से घायल और सिर पर गहरी चोटों के साथ मिली, तो वे उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच से पता चला है कि निशा की शादी विनय से पांच साल पहले हुई थी. उनकी लगभग तीन साल की एक बेटी थी और वे पिछले छह या सात महीनों से उस इलाके में किराए पर रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि रणहोला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

Related Posts