ग्वालियर-भिंड हाईवे पर पिकअप-डंपर की भीषण टक्कर, 8 मजदूरों की मौत; 32 घायल

भिंड, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में NH-719 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई. इनके अलावा 25 मजदूर घायल हुए हैं. सभी को गोहद अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

यह हादसा भिंड-ग्वालियर हाईववे पर रात 1 बजे छीमका गांव के पास हुआ था, जहां मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. प्राथमिक जांच में पता चला है कि हाईवे पर बैठे गाय के झुंड को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मजदूर लखीमपुर खीरी जिले ( उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे, जो धान रोपाई का काम करने आए थे और काम होने के बाद घर लौट रहे थे. देर रात पिकअप की भी रफ्तार तेज थी. जब पिकअप छीमका गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई.

इससे 8 मजदूरों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं, मृतकों को मोर्चरी में रखवा दिया है और उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है.

हादसे के बाद जाम जैसे हालात हो गए और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे किनारे लगाकर यातायात शुरू किया.

Related Posts