हत्या या हादसा? लखनऊ में होटल के 10वें मंजिल से गिरी प्रेमिका, मौके से फरार हुआ प्रेमी, कमरा नंबर 1037 में रुके थे दोनों

लखनऊ,  प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होटल के 10वें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से एक प्रेमिका की मौत हो गई। उधर, प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

साथ ही प्रेमी की तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश जुट गई।

ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है। ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सैलेस्टियल मैन्योर प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ सुबह 10वें तल पर कमरा नंबर 1037 में ठहरी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे युवती 10वें फ्लोर से संदिग्ध परिस्तिथियों में नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, प्रेमी मौके से फरार हो गया। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान चौक इलाके के हाता सूरत सिंह की रहने वाली समरीन के तौर पर हुई। जबकि युवक अवनीश सुत्लानपुर का रहने वाला है। दोनों करीब 6 घंटे से होटल में थे। वारदात के बाद युवक मौके से भाग गया। डीसीपी साउथ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस युवती और युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जा कर रही है कि युवती ने आत्महत्या की या कोई हादसा था।

Related Posts