जब भगवान राम उन लुटेरों को सजा न दे सके, तो आपका भला कैसे करेंगे, स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बोल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम के बारे में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए लुटेरे ले गए।

जब भगवान राम उन लुटेरों को सजा न दे सके, तो आपका भला कैसे करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले भी रामचरितमानस के बारे में विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने लखनऊ में रामचरितमानस के पन्ने जलाए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के भगवान राम के बारे में दिए विवादित बयान को सुनिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य के भगवान राम के बारे में दिए विवादित बयान पर महामंडलेश्वर विष्णु दास ने उनको निशाना बनाया है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक महामंडलेश्वर ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपए इनाम देने का एलान किया है। महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन धर्म और संस्कृति के बारे में पता नहीं है। राम मंदिर में भक्तों का चढ़ावा चोरी हुआ है, तो स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे कि जब भगवान राम अपने मंदिर की रक्षा न कर पाए, तो दूसरों का क्या भला करेंगे। महामंडलेश्वर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं।

https://x.com/SwamiPMaurya/status/2069636348886364435?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2069636348886364435%7Ctwgr%5E3a71396709a70f20895e39fb2d26c0e2550edbd4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

महामंडलेश्वर विष्णु दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सनातन का दुश्मन बताया और कहा कि जो भी उनकी जीभ काट लाएगा, उसे वो इनाम देंगे। विष्णु दास ने कहा कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ कट जाएगी, तो वो राम मंदिर और सनातन धर्म के खिलाफ नहीं बोल सकेंगे। महामंडलेश्वर ने कहा कि अयोध्या में राम भक्तों का मंदिर है। स्वामी प्रसाद मौर्य राम भक्त नहीं हैं। विष्णु दास के इस बयान से सियासत के भी गर्माने के आसार हैं। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने जब रामचरितमानस के बारे में विवादित बयान दिए थे, तो उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी हत्या की कोशिश हो सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य पहले मायावती की बीएसपी में थे। फिर वो बीजेपी में आकर योगी सरकार में मंत्री बने। फिर 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव की सपा में चले गए थे।

Related Posts