रामपुर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान इन दोनों सत्ता परिवर्तन के बाद दर्ज हुए कई मामलों के मामले में रामपुर के जिला जेल में बंद है। फिलहाल उन्हें शत्रु संपत्ति के एक मामले में एमपी एमएलए सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिल चुकी है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद शत्रु संपत्ति के रिकॉर्ड को खुर्द बुर्द करने का मामला वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था। जिसमें इस प्रकार में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था लेकिन जांच के दौरान इस प्रकरण में आजम खान और अब्दुल्ला आजम सहित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की कमेटी को भी आरोपी बना दिया गया था। अब इस प्रकरण में रामपुर की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिल चुकी है और जिसमें आजम खान की जमानत मंजूर कर ली गई है।बाकी सभी की जमानत पहले मंजूर हो चुकी है।




