चेन्नई, पर्दे पर धमाल मचाने वाले फेमस तमिल एक्टर विजय ने आज तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. पहली बार के चुनाव में ही एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी.
उसके बाद कुछ दिनों के सियासी खींचतान के बाद उन्होंने बहुमत का आंकड़ा जुटाया और रविवार को चेन्नई में समर्थकों से भरे स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. विजय ने तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.




