लखनऊ, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को आ गए हैं। पांचों राज्यों में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में लगा है। बंगाल में सत्ताधारी ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो गई हैं।
वहीं, तमिलनाडु में डीएमके भी सत्ता से बाहर हो गई है। सबसे बड़ी बात तो यह रही है कि बंगाल सीएम ममता बनर्जी और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं और दोनों हार गए।
अखिलेश यादव ने पहले पश्चिम बंगाल पहुंचे और ममता बनर्जी से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि आप हारी नहीं हैं। इसके बाद वह तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिले हैं। दोनों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में ममता बनर्जी और एमके स्टालिन की फोटो के साथ कैप्शन लिखा, हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।
बंगाल में 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर
4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आए थे। 15 सालों से सत्ता में रहने वाली टीएमसी की इस बार करारी हार हुई है। ममता बनर्जी खुद अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं। जहां बंगाल में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं तो वहीं टीएमसी 80 पर सिमट गई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ममता के कालीघाट स्थित आवास पर अखिलेश का स्वागत किया। बीजेपी की जीत के बाद बंगाल में आगजनी और हिंसा की खबरें सामने आई हैं। शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई है।
https://x.com/i/status/2052621491800625198
तमिलनाडु में डीएमके भी सत्ता से बाहर हो गई। खुद सीएम एमके स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा पाए। उनको टीवीके के प्रतिनिधि वीएस बाबू ने हराया। साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति पहली बार तमिलनाडु में चुनाव लड़े और शानदार जीत दर्ज की। उनकी पार्टी TVK को 108 सीटों पर जीत मिली है। DMK को 59 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, AIADMK 47, कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली है। हार के बाद अखिलेश यादव तमिलनाडु पहुंचे और सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की।




