नई दिल्ली: आईपीएल की परंपरा के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन के घरेलू मैदान पर होता है। आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने जीता था लेकिन फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 31 मई को आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी।
अहमदाबाद में रिकॉर्ड चौथी बार होगा फाइनल होगा
5 साल में चौथी बार अहमदाबाद में फाइनल होगा। 2022, 2023 और 2025 का फाइनल में भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुआ था। इसके साथ ही इस स्टेडियम के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल होस्ट करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन फाइनल हो चुके हैं। पिछले साल कोलकाता में फाइनल होना था लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए खिताबी मुकाबले को अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था।
🚨 News 🚨
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
बेंगलुरु को क्यों नहीं मिली फाइनल की मेजबानी?
बीसीसीआई ने बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी नहीं मिलने के बाद में अपने बयान में कहा, ‘शुरुआत में फाइनल की मेजबानी के लिए बेंगलुरु को चुना गया था। हालाकि, स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ ऐसी जरूरतों के चलते, जो बीसीसीआई के तय दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, इस जगह को बदल दिया गया है और किसी दूसरी जगह पर तय कर दिया गया है।’
24 मई को ग्रुप राउंड का आखिरी मैच होगा। 26 से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। धर्मशाला का पहला क्वालीफायर होगा। वहीं 27 मई को न्यू चडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 29 मई के न्यू चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा। इसके बाद क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेताओं के बीच फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में होगा।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल
| मुकाबला | तारीख | मैदान | शहर |
| क्वालीफायर 1 | 26 मई | एचपीसीए स्टेडियम | धर्मशाला |
| एलिमिनेटर | 27 मई | महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | न्यू चंडीगढ़ |
| क्वालीफायर 2 | 29 मई | महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | न्यू चंडीगढ़ |
| फाइनल | 31 मई | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | अहमदाबाद |




