नई दिल्ली, PAN Card बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. आयकर विभाग 1 अप्रैल 2026 से पैन आवेदन की पूरी प्रक्रिया को बदलने जा रहा है. अगर आप बिना किसी झंझट के अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास 31 मार्च तक का ही समय है.
आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल से क्या-क्या बदल जाएगा और अभी आप कैसे आसानी से इसे बनवा सकते हैं.
1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम
नया वित्त वर्ष शुरू होते ही भारत में पैन कार्ड आवेदन के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इन नए नियमों का सीधा असर आपके जरूरी दस्तावेजों (Documents) और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर पड़ेगा. अभी तक आप सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड बनवा लेते थे, लेकिन नए नियमों के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) जैसे अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं.
31 मार्च तक है मौका
अगर आप अतिरिक्त भाग-दौड़ से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें. फिलहाल आयकर विभाग Instant e-PAN की सुविधा दे रहा है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ्त है. इसमें आपको किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती और ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए कुछ ही मिनटों में आपका डिजिटल पैन कार्ड तैयार हो जाता है.
सिर्फ आधार से पैन कार्ड बनाने का आसान तरीका
आधार कार्ड के जरिए इंस्टेंट पैन कार्ड बनवाने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे Quick Links सेक्शन में जाकर Instant e-PAN के विकल्प को चुनें.
- अब Get New PAN पर क्लिक करें.
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और नियम व शर्तों को स्वीकार करके आगे बढ़ें.
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें.
- स्क्रीन पर आपके आधार की जानकारी दिखाई देगी, उसे वेरीफाई करें और फाइनल सबमिट कर दें.
- आवेदन सफल होने के बाद आपको एक Acknowledgment Number मिलेगा. कुछ ही देर बाद आप इसी वेबसाइट से अपना e-PAN डाउनलोड कर पाएंगे.
क्यों जरूरी है जल्द आवेदन करना?
नए नियम लागू होने के बाद आवेदन फॉर्म जटिल हो सकते हैं और वेरिफिकेशन में अधिक समय लग सकता है. फिलहाल आधार आधारित प्रक्रिया सबसे तेज और सुरक्षित है. इसलिए, यदि आपके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, तो समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि भविष्य की परेशानियों से बचा जा सके.




