न्यूजीलैंड ने बादशाह की तरह जीता सेमीफइनल, दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में बनाई जगह, ऐतिहासिक जीत का जश्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कीवी टीम के ओपनर फिन एलन ने महज 33 गेंदों में 100 रन ठोंक अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

न्यूजीलैंड ने 43 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फिन एलन ने लगाई T20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने अपनी शतकीय पारी में मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने अपनी पारी में 300 से भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 8 छक्के लगाए। एलन के अलावा टिम साइफर्ट ने भी 33 गेदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली।

Related Posts