Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बड़ा प्लेन हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत

मुम्बई, महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। बता दें कि अजित पवार की बारामती में सभा होनी थी। लैंडिंग के समय खेत में विमान गिरा।

डिप्टी सीएम अजित पवार हादसे के वक्त प्लेन में मौजूद थे। मौके पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। क्रैश होते ही विमान में भीषण आग लग गई।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बाद अजित पवार आगे की तैयारी में जुट गए थे। जिला परिषद चुनाव के लिए अजित पवार बारामती रवाना हुए थे। बुधवार को बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं।

https://x.com/ANI/status/2016360094838190589?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2016360094838190589%7Ctwgr%5E110743fdc5f1aab3ac7b905501504f8cc142cb8e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

बताया जा रहा है कि विमान में जितने भी लोग सवार थे, सभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार समेत कुल 6 लोग सवार थे। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे से 9.15 के बीच हुआ।

महाराष्ट्र में आज दुखद विमान हादसा हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई। मुंबई से बारामती जा रहा विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, ‘बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदी ने लिखा, ‘अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति ने दुःख जताते हुए X पर पोस्ट किया कि महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Posts