नाबालिग से रेप के मामले में दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास गिरफ्तार; आस्था के मुखौटे में हैवानियत की ये घटनाएं आखिर कब बंद होंगी?

दरभंगा, कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात करवाने का इल्जाम लगा है।

इस मामले में पॉक्सो एक्टर के तहत मामला दर्ज करके कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी कथावाचक या बाबा के खिलाफ इस तरह का मामला सामने आया है। पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आस्था के नाम पर अपराध के इस खेल का कई बार खुलासा हो चुका है। जब भी हम इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनते या पढ़ते हैं, तो मन में बस यही सवाल उठता है कि जिन लोगों को हमारे समाज में पूजनीय दर्जा दिया जाता है, जिनकी बातों को सुनकर लोग जीवन की राह चुनते हैं, अगर वो ही इस तरह के अपराध करेंगे तो क्या ये दरिंदगी कभी खत्म हो पाएगी?

दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद कथावाचक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कथावाचक ने न केवल नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवा दिया। रिपोर्ट्स में ये भी सामने आ रहा है कि आरोपी, नाबालिग से कहता था कि मेरे कमरे में आओ, तो कपड़े उतारकर आया करो। इस मामले में कथित तौर पर बंद कमरे में शादी का एक वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, कथावाचक ने शादी से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts