लखनऊ में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब नौ बजे के बाद खुलेंगे

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के स्कूल गुरुवार से सुबह नौ बजे के बाद खुलेंगे। डीएम विशाख जी ने शीतलहर व घने कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

डीएम ने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूल आने वाले बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। दो दिन से बढ़ी शीतलहर और कोहरे की वजह से बच्चों को सुबह 7:30 बजे स्कूल आने में दिक्कतें हो रही थीं।

अभिभावकों को भी घने कोहरे में बच्चों को स्कूल छोड़ने में दिक्कतें हो रही थीं। समय बढ़ाने से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को राहत मिलेगी।

Related Posts