Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कारों में एकाएक विस्फोट, 1 की मौत-फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी

नई दिल्ली, दिल्ली के हृदयस्थल लाल किले के पास सोमवार शाम को एक भयानक विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हुआ, जिसकी चिंगारी इतनी तेज थी कि आसपास की तीन अन्य कारें भी आग के गोले बन गईं।

इस घटना में एकाएक तीन कारें देखते ही देखते आग का गोला बनकर दगने लगीं।

आपको बता दें कि, 7 नवंबर 2025 को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में रिथाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात को एक भयानक आग लग गई, जो झुग्गी-झोपड़ियों को लील गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे ‘कार ब्लास्ट’ बताया गया था, लेकिन जांच में साफ हुआ कि यह LPG सिलेंडरों के धमाके से हुआ हादसा था। आग ने करीब 500 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया था।

खबर अपडेट हो रही है…

Related Posts