UP वालों सावधान! होगी आफत की बारिश! अगले 72 घंटे में मचेगा हाहाकार, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

लखनऊ, जूलाई का आखिरी हफ्ता आते-आते मानसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। पूरे महीने बादल तो आसमान में उमड़-घुमड़ करते रहे, लेकिन बारिश की कमी ने लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान कर दिया।

सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही काले-काले बादल छा गए और रुक-रुक कर हुई बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम को एकदम सुहाना कर दिया।

अगले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्ट यूपी में अगले दो दिन और ईस्ट यूपी में अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि अनुकूल भू-भौतिकीय परिस्थितियों की वजह से यूपी में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। इसके चलते वेस्ट और ईस्ट यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जौनपुर, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, देवरिया, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बलरामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, संभल, बदायूं, झांसी, मुजफ्फरनगर, आगरा, बिजनौर, गोरखपुर, पीलीभीत, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
वहीं, मंगलवार को आगरा, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, ललितपुर, बांदा, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, महोबा, झांसी, इटावा, औरैया, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कानपुर देहात, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

30 जुलाई को इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, देवरिया, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, झांसी, अयोध्या, बहराइच और ललितपुर के आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Related Posts