



New Delhi ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में भाई की शादी में शामिल होने के लिए मौजूद है। चोपड़ा खानदान में इस वक्त खुशियों का माहौल का क्योंकि सिद्धार्थ चोपड़ा शादी कर रहे हैं।
कल माता की चौकी से शुरू हुआ शादी का कार्यक्रम अब आगे बढ़ चुका है। सुबह हल्दी फंक्शन की कई सारी तस्वीरें सामने आईं।
अब शाम को सिद्धार्थ चोपड़ा के मेहंदी समारोह से कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। भाई के मेहंदी फंक्शन के लिए प्रियंका ने फ्लोर कढ़ाई वाला गाउन पहना हुआ था।
वहीं एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने सास और ससुर के साथ पोज करती नजर आईं। पिंक कलर की साड़ी में निक जोनस की मां काफी कमाल लग रही थीं। वहीं देसी अंदाज में ससुर जी भी कुर्ता पैजामा पहने नजर आए
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा और मिताली चोपड़ा भी अपने भाई की शादी की रस्मों में रंग जमाने आए। इस दौरान दोनों बहने काफी कलरफुल आउटफिट में नजर आईं।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की हेल्दी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें एक्ट्रेस भाई सिद्धार्थ और भाभी नीलम के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही थीं। बैकग्राउंड में शाह रुख खान की फिल्म का गाना चल रहा है और एक्ट्रेस ताली बजाकर भाई को सपोर्ट करती नजर आईं।
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस डेटिंग ऐप में इनवेस्टर भी हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वो खुश हैं कि उनके भाई को ऐप के जरिए अपना हमसफर मिला। प्रियंका चोपड़ा ने डेटिंग ऐप के बारे में बात करते हुए एनडीटीवी को बताया,’हम इसे इंडिया लाए जोकि बहुत कूल था क्योंकि मेरे भाई को अपनी मंगेतर इस ऐप पर मिली। इसके लिए उसने मुझे थैंक्यू भी कहा। दोनों बहुत क्यूट हैं। आई लव, लव।’ अब फैंस को प्रियंका के शादी के लुक का बेसब्री से इंतजार है।