पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, 400 घायल, एक की मौत

पुरी, Puri Jagannath Rath Yatra 2024 पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रभु बलभद्र के रथ खींचे जाने के दौरान एक भक्त की सांस रूक जाने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई।

अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान गिरे श्रद्धालु घायल हो गए।

सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज पुरी मुख्य अस्पताल में चल रहा है। मृतक श्रद्धालु ओडिशा के बाहर का होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है।

पुरी रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के बाद जिला मुख्य अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने अस्पताल के डाक्टरों से बात की और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों से भी बात की। यह भी जानने का प्रयास किया किस परिस्थिति में भगदड़ हुई और इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई।

Related Posts