नई दिल्ली, देश के कई राज्यों और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी होने की वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार, 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी Delhi के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में गुरूवार को मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है।
इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावनी है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार, 29 दिसंबर को बारिश होने के बाद दिसंबर में बारिश का पिछले 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।
लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 10 मिमी की बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले 2015 के दिसंबर महीने में 14.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इसके बाद शहर के अंदर ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को दिन में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तापमान में गिरावट आ सकती है. भोपाल के मौसम का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है।
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक लेह में आज यानी, 30 दिसंबर को मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
जम्मू में गुरुवार, 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की उम्मीद है.