4 मई से लापता 30 वर्षीय युवक ईशान अहमद खान, थाना विकास नगर में FIR दर्ज

लखनऊ, विकास नगर, लखनऊ निवासी 30 वर्षीय ईशान अहमद खान दिनांक 4 मई 2026, सुबह लगभग 10 बजे से अपने घर से लापता हैं। परिजनों द्वारा थाना विकास नगर, लखनऊ में 5 मई 2026 को FIR संख्या 0219/2026 धारा 137(2) BNS अपहरण या व्यपहरण के तहत दर्ज कराई गई है। 12 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता ईशान अहमद खान पिता इश्तियाक अहमद खान, 9/19 विकास नगर, लखनऊ के निवासी हैं। उनकी उम्र 30 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 7 इंच, रंग गेहुआँ, बाल काले और चेहरा गोल मटोल है। अंतिम बार घर से निकलते समय उन्होंने काले रंग का लोअर, लाल रंग की टी-शर्ट और लाल चप्पल पहन रखी थी।

ईशान के परिजन अत्यंत चिंतित हैं। उनकी माता ने भावुक अपील करते हुए कहा है, “बेटा 4 मई से घर नहीं लौटा है, वापस आ जाओ”। पुलिस धारा 137(2) BNS के तहत मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति को ईशान के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। जनता से अनुरोध है कि यदि ईशान कहीं दिखें तो उन्हें रोकने का प्रयास करें, तुरंत पुलिस को सूचित करें।

*संपर्क सूत्र:* परिजन – 9935552692, 9935557123, 9936097222

Related Posts