क्या क्षेत्रीय जनता के प्रति सेवा भाव पूर्व विधायक अभय सिंह को ले जाएगा जीत की दहलीज पर? जानिए क्या कहती है ग्राउंड रिपोर्ट

अयोध्या,  इस बार उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति किस तरफ करवट लेगी यह तो चुनाव परिणाम बताएंगे किंतु भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट की तस्वीर अभी से ही साफ होती नजर आ रही है।

https://aamawaz.dreamhosters.com/india-won-the-odi-series-with-a-44-run-defeat-by-west-indies/

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट गोसाईगंज की जनता को ना तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई मतलब है ना ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से। यहां की जनता को मतलब है तो सिर्फ पूर्व विधायक अभय सिंह से। बता दें कि पूर्व विधायक अभय सिंह गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।

क्षेत्र की जनता के प्रति सेवा भाव के चलते अभय सिंह काफी लोकप्रिय हैं। अभय सिंह की माने तो जनता के प्रति सेवा भाव उनके खून में है और वे अपने खानदान की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। अयोध्या जिले के गोसाईगंज निवासी अभय सिंह का जन्म 25 मई 1974 को जौनपुर स्थित उनके ननिहाल में हुआ था। अभय सिंह के नाना स्व. राजकेशर सिंह जौनपुर के दो बार सांसद रहे।

https://aamawaz.dreamhosters.com/voting-continues-for-58-seats-in-11-districts-of-western-up-know-the-details-of-seats/

इनके पिता भगवान बक्स सिंह स्टेट बैंक ऑफीसर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष थे । अभय सिंह के बाबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जो कि 1952 से 1967 तक ब्लाक प्रमुख रहे। सियासत के बीच पले बढ़े अभय सिंह बचपन से ही बड़े होनाहार थे। छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बना चुके अभय सिंह ने वर्ष 2012 में पहली बार गोसाईगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

https://aamawaz.dreamhosters.com/due-to-deteriorating-chemistry-paper-the-girl-student-committed-suicide-by-hanging-was-unable-to-study-properly-due-to-online-class/

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। अब 2022 के इस चुनाव में अभय सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। अभय सिंह चाहे विधायक रहे हो चाहे ना रहे हो किंतु क्षेत्र की जनता के प्रति उनका सेवा भाव कभी कम नहीं हुआ। अभय सिंह अपने क्षेत्र की जनता के प्रति घर से घाट तक का संबंध रखते हैं यानी हर सुख-दुख एवं मुसीबत में जनता के साथ खड़े रहते हैं। कोरोना काल के दौरान जनता के प्रति अभय सिंह का सेवा भाव उन्हें श्रेष्ठ से श्रेष्ठत्तम बना दिया।

https://aamawaz.dreamhosters.com/caution-the-child-swallowed-the-toy-battery-while-playing-the-game-painful-death-due-to-acid-spread-in-the-body/

हमारी टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी तो वाकई चौंकाने वाली बाते सामने आई बात करें तो चौरे बाजार, बेंती कला हैदरगंज और मया बाजार में मतदाताओं ने एक स्वर में कहा इस बार अभय सिंह अभय सिंह

https://aamawaz.dreamhosters.com/electric-flying-bike-has-arrived-park-anywhere-know-features-and-price/

Related Posts