सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का Facebook पेज क्यों हुआ था ब्लॉक? आखिर कंपनी ने दिया जवाब

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था। फेसबुक ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट से एक हिंसक यौन पोस्ट अपलोड किया गया था, जिसकी वजह से कंपनी ने यह एक्शन लिया गया।

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखिलेश यादव का पेज बनाने के लिए निम्नवत जानकारी सर्च की गई थी तो लिखा था- यह कॉन्टेंट अभी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि इसके ओनर ने इसे केवल लोगों के एक छोटे समूह के साथ शेयर किया है, बदल दिया है कि इसे कौन देख सकता है या इसे हटा दिया गया है।

पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

जानकारी के मुताबिक, उनके पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, पेज ब्लॉक होने के बाद सपा नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र पर चोट है।

सपा ने क्या लिखा?

पेज डिएक्टिव किए जाने के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक पोस्ट किया। सपा की ओर से लिखा गया- फेसबुक ने अखिलेश यादव का अकाउंट क्यों ब्लॉक किया ? फेसबुक, मेटा से हमारे सवाल – ऐसा उन्होंने किस आधार पर किया? – ⁠क्या ये नीतिगत मामला है? – ⁠क्या बिना कारण ऐसा किया जाना अलोकतांत्रिक नहीं है? – ⁠क्या आम जनता के लिए आवाज़ उठानेवालों के एकांउट को बंद करना, मानवाधिकार का विषय नहीं हैं? – ⁠या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है?

Related Posts