कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष, किसकी है दावेदारी मजबूत, कौन मारेगा पाला, NDA या INDIA

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो कि 8 दिनों तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी है। वहीं कहा जा रहा है कि सत्र के तीसरे दिन यानी 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।

दरअसल लोकसभा द्वारा बुलेटिन जारी कर अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं लोकसभा अध्यक्ष बनने के रेस में कौन कौन से नाम हैं-

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी स्पीकर बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और 7 बार बीजेपी के सांसद राधा मोहन सिंह को सदन की कार्यवाही चलाने के लिए अस्थाई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।तेलुगू देशम पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) भी अध्यक्ष पद पर नजर गड़ाए हुए हैं। संभावित उम्मीदवारों में बीजेपी की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का का नाम भी सामने आ रहा है। पुरंदेश्वरी एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन लगती हैं।

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

Related Posts