शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दीवार ढहने से 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत-23 घायल

मऊ, उत्तर प्रदेश के मऊ में शुक्रवार को एक दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद यहां चल रही शादी की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील हो गई।

मृतकों में 6 महिलाएं थी तो एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि पुलिस ने की है, वहीं मऊ के जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि एक पुरानी दीवार ढह जाने से 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। इसी के साथ अन्य 23 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम उस वक्त घटी है, जब घोसी के रोडवेज के पास एक लड़के की शादी के समारोह में हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दीवार गली की तरफ ढह गई और इसके बाद इसके मलबे में दब जाने से गली में खड़े दर्जनों महिलाएं और बच्चे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 1 बच्चे और 6 महिलाओं की मौत हो गई है, वहीं 23 लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक लोगों मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाए जाने का क्रम जारी था।

इस हादसे में मारे गए लोगाें में मदापुर की चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया, घोसी की 42 वर्षीय पूनम शर्मा पत्नी विजय शर्मा, सतवान का 4 साल का बेटा माधव, प्रभुनाथ गली की 40 वर्षीय मीरा पत्नी सुखदेव, 57 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी राधेश्याम और आजमगढ़ जिले के रानी की सराय की रहने वाली 35 वर्षीय पूजा उर्फ पारुल अग्रवालपत्नी गोवर्धन अग्रवाल शामिल हैं।

Related Posts