UP PPS Transfer: उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला रेल, 37 पीपीएस अफसर हुए इधर से उधर

लखनऊ, रविवार को एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने रविवार को 37 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है।

रविवार को एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने रविवार को 37 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) देवरिया भीम कुमार गौतम को इसी पद पर एटीएस लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है। पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर सुनील कुमार सिंह प्रथम को एएसपी दक्षिणी देवरिया बनाया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्वेताभ पांडेय को एएसपी साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। एएसपी औरैया दिगम्बर कुशवाहा को उपसेनानायक 12वीं वा हिनी पीएसी फतेहपुर, पुलिस उपाधीक्षक बदायूं आलोक मिश्रा को एएसपी औरैया, एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र को इसी पद पर भ्र.नि.सं. मुख्यालय लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

इसी तरह एएसपी यातायात बरेली शिवराज को इसी पद पर बांदा, पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ मो. अकमल खान को एएसपी यातायात बरेली, पुलिस उपाधीक्षक श्रावस्ती अतुल कुमार चौबे को एएसपी यातायात मुजफ्फरनगर और वहीं अब तक इस पद पर तैनात रहे कुलदीप सिंह प्रथम को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गयी है।

एएसपी रायबरेली नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ संजीव कुमार सिन्हा को एएसपी रायबरेली, अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी वीरेंद्र कुमार को एएसपी कंट्रोल रूम मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर प्रमोद कुमार सिंह यादव को एएसपी एटीसी सीतापुर, पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर डा. अनूप सिंह को उपसेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, एएसपी कौशांबी अशोक कुमार वर्मा प्रथम को उपसेनानायक 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद राजेश कुमार सिंह तृतीय को एएसपी कौशांबी, एएसपी महोबा सत्यम को उपसेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, पुलिस उपाधीक्षक रायबरेली वंदना सिंह को एएसपी महोबा, अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ अशोक कुमार द्वितीय को उपसेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर राजेश कुमार यादव द्वितीय को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या डॉ. अर्चना सिंह को एएसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, एएसपी नगर एटा धनंजय सिंह कुशवाहा को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ कृपा शंकर को एएसपी दक्षिण बलिया, सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी राज कुमार सिंह प्रथम को एएसपी नगर एटा, पुलिस उपाधीक्षक मिर्जापुर मनोज कुमार गुप्ता को एएसपी हमीरपुर, पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद हिमांशु गौरव को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा, पुलिस उपाधीक्षक एसीओ जोन वाराणसी प्रभात कुमार प्रथम को एएसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली, सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद नरेश कुमार को एएसपी अपराध बुलंदशहर, पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर विजय आनंद को उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र और सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर सुशील कुमार गंगा प्रसाद को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक बस्ती प्रीती खरवार को सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से अवधेश कुमार सिंह को जालौन, अयोध्या से संदीप कुमार सिंह को मथुरा, हापुड़ से आशुतोष शिवम को बरेली, बरेली से अनीता चौहान को हापुड़, कासगंज से विजय कुमार राना को 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। शाहजहांपुर से बीएसवीर कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और संतकबीरनगर से दीपांशी राठौर को गोरखपुर को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

Related Posts