महाराष्ट्र की दो राज्य परिवहन बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 8 यात्री जिंदा जले

सूरत, गुजरात के सूरत जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. सूरत-बारडोली हाईवे पर उवा गांव के पास एक भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया, जिसने पूरे इलाके में मातम पसार दिया है.

इस भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सूरत हाईवे पर गुजरात और महाराष्ट्र की दो राज्य परिवहन बसों और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भिड़ंत इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस ट्रिपल एक्सीडेंट के तुरंत बाद, महाराष्ट्र की धुलिया-सूरत (Dhule-Surat) बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के पलटते ही उसमें भयानक आग लग गई, जिसने पल भर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. आग की लपटों के बीच फंसकर 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई भी बस के करीब नहीं जा सका. इस दर्दनाक हादसे में 15 अन्य मुसाफिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से बारडोली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Posts