नई दिल्ली, गुरुवार को संसद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VBG Ram G पर लोकसभा में जवाब दिया.
इस दौरान विपक्ष की तरफ से भी जमकर हंगामा और नारेबाजी की गई. विपक्षी सांसदों ने बिल को फाड़ के संसद में ही फेंक दिया और वेल में पहुंच गए. हंगामे के बाद भी लोकसभा में VB-जी राम जी बिल पारित कर दिया गया है.
भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VBG Ram G लोकसभा में ध्वनि मत से पास हो गया है. शिवराज सिंह चौहान लोकसभा ने कहा, कांग्रेस ने गांधीजी की कभी बात ही नहीं मानी है. हम गांधीजी को मानते हैं.
गांधीजी ने कहा था कि आजादी मिल गई है तो कांग्रेस को भंग कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस दिन कश्मीर को विशेष दर्जा दिया, उसी दिन संविधान की हत्या हो गई थी. मोदी जी सरकार ने मनरेगा में कई तरह की कमियों को दूर किया है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते हैं. बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं. पूरा देश हमारे लिए एक है. यह केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है. हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है. शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मुंह पर राम और बगल में छुरी होता है. कांग्रेस ने मनरेगा को पूरी तरह से भ्रष्टाचार के हवाले कर दिया था.




