भारत में अब तक के सबसे भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मचाएगा तबाही

नई दिल्ली, मौसम विभाग ने आज देश के करीब 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिया है। दिल्ली-एनसीआर में घने काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, देश में गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बीता दिन वर्ष 2025 का दूसरा सबसे गर्म दिन था। कल अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। आज दिल्ली में बादल छाए रहने और रात में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बाड़मेर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 16 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज अगले 4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और कल 14 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तूफान आ सकता है. हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं। आज से 16 मार्च तक 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी बांग्लादेश और निचले क्षोभमंडल पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम और उसके आसपास के क्षेत्रों पर है। पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और निकटवर्ती मालदीव क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में तमिलनाडु तट पर एक पूर्वी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुजरात और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 16 मार्च तक गर्म लहर जारी रह सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर रात में मौसम गर्म रहने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को ओडिशा, तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Related Posts