नई दिल्ली, देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों के लिए एक बड़ा ताजा अलर्ट जारी कर दिया है. कल यानी 2 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश भयंकर आंधी आने की आशंका जताई गई है.
इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान घरों में रहने बहुत अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही पू्र्वी राज्यों में तेज तूफान के कारण पेड़-पौधे बिजली के खंभे उखड़ने का डर भी जताया गया है.
इसलिए खराब हो रहा मौसम
वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही दक्षिण केरल से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर भी इसी तरह का एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है. इन दो बड़े सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने के कारण देश के एक बड़े हिस्से में मौसम खराब होने जा रहा है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी दी है. पहाड़ों की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है, इसलिए सफर पर निकलने से पहले मौसम की सटीक जानकारी जरूर ले लें.
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के आसार
दिल्ली एनसीआर में कल धूल भरी आंधी बारिश का अनुमान है. देश की राजधानी दिल्ली में 2 जून को मौसम करवट लेगा भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने का अलर्ट है. इस दौरान दिल्ली में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. तापमान की बात करें तो कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान के कारण परेशानी बढ़ सकती है.
UP में कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल भारी तबाही मचाने वाली आंधी बारिश की चेतावनी है. यूपी के सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर ललितपुर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यूपी के इन जिलों में रहने वाले लोगों को कल बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
बिहार-झारखंड में दिख सकता है प्रकृति का रौद्र रूप
बिहार झारखंड में भी प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. बिहार के पटना, रोहतास, गया, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर भोजपुर में भारी बारिश आंधी का अलर्ट है. बिहार में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कल पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो हजारीबाग में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आने का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये है प्रमुख शहरों का तापमान:-
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 36°C | 28°C |
| मुंबई | 33°C | 29°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| कोलकाता | 37°C | 29°C |
| लखनऊ | 37°C | 28°C |
| पटना | 39°C | 29°C |
| रांची | 34°C | 24°C |
| भोपाल | 34°C | 26°C |
| जयपुर | 36°C | 27°C |
| शिमला | 27°C | 18°C |
| नैनीताल | 26°C | 19°C |
पहाड़ी राज्यों में पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल जम्मू-कश्मीर में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी आई है. उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा रुद्रप्रयाग में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी भारी बारिश होगी. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा.
हिमाचल में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना हमीरपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट है. मनाली में कल अधिकतम तापमान 13 डिग्री न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा, जिससे वहां कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी. जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी अनंतनाग में भी भारी बारिश होगी. श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बंगाल में हो सकती है मध्यम से भारी बारिश
पश्चिम बंगाल, पंजाब राजस्थान में भी मौसम का हाल बिगड़ने वाला है. पश्चिम बंगाल के मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम हुगली में मध्यम से भारी बारिश होगी. कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पंजाब राजस्थान में आएगी आंधी
पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर बरनाला में 75 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा पाली में भी धूल भरी आंधी चलेगी. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
MP में आ सकता है तूफान
मध्य प्रदेश असम में भी बादलों का डेरा रहेगा तेज बौछारें पड़ेंगी. मध्य प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मांडला, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर आगर मालवा में 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा. भोपाल में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पूर्वोत्तर में प्रशासन का अलर्ट जारी
पूर्वोत्तर के राज्य असम के गुवाहाटी, बारपेटा, कछाड़, कोकराझार, तीनसुकिया, नागांव, डिब्रूगढ़, माजुली उदलगुड़ी में भी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सभी राज्यों के प्रशासन को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है.




