नई दिल्ली, क्या आप कभी बैंक में पैसे जमा करने के लिए गए हैं? अगर हां तो आपको सबसे पहले एक पर्ची मिलती है जिसमें आपको जमा की जाने वाली राशि, खाताधारक का नाम, नोटों की संख्या, खाता नंबर आदि चीजें लिखना होता है.
हालांकि, कुछ लोग इसे समझ नहीं पाते तो बैंक में मौजूद कुछ लोगों से रिक्वेस्ट करके लिखवा लेते हैं. कई बार कुछ खाताधारक न समझ पाने की स्थिति में अटपटी चीजें लिख देते हैं. कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले एक बैंक की पर्ची पर देखने को मिला, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) के खाताधारक ने अपना नाम लिखने के बजाय “सोनू की मम्मी” लिख दिया.
बैंक स्लिप क्यों हो रहा वायरल?
एसबीआई के बैंक में जाकर जब खाताधारक ने ऐसा लिखा होगा तो किसी ने इस पर्ची की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिससे यह कुछ ही घंटों पर वायरल हो गया और अब जमकर मजाक बनाया जा रहा है. पर्ची को गौर से देखेंगे तो इसमें कुछ और चीजें भी लिखी हुई नजर आ रही है जिसे देखकर आपकी हंसी छूटना तो लाजिमी है. नाम में जहां “सोनू की मम्मी” लिखा है, वहीं नकद/चेक का विवरण में “मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना है” लिखा है. वहीं, राशि (अमाउंट) वाली जगह पर कन्या लिख दिया. जबकि योग (टोटल) में राज योग लिख दिया.
https://www.instagram.com/reel/DIyMKNgPCA_/?igsh=NWZ1M2VkZ2pnZzR2
खाता संख्या और जमा की जाने वाली राशि सही लिखी गई है. बैंक पर्ची की तारीख 30 जनवरी 2025 की दी गई है. यानी यह पुरानी पर्ची है और यह अब वायरल हुई है. हालांकि, जी न्यूज इस खबर पुष्टि नहीं करता है और सोशल मीडिया पर वायरल होने आधार इस खबर को बनाई जा रही है. यह घटना कहां की है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. इंस्टाग्राम पर मिलिंद रिलैक्स नाम के अकाउंट द्वारा इसे शेयर किया गया और इसपर अभी तक एक लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि लाखों व्यूज आ चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में मजाकिया तरीके से लिखा, “मैनेजर कोमा में.” वीडियो पर कई सारे लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है.




